Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान ही जारी हुआ निलं : कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण, लापरवाह पटवारी सुरेश तारम तत्काल निलंबित

कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण, लापरवाह पटवारी सुरेश तारम तत्काल निलंबित

कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान ही जारी हुआ निलंबन आदेश

कवर्धा, 19 सितम्बर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को सहसपुर लोहारा एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा की और किसानों व ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने हल्का बाजार चारभाठा में पदस्थ पटवारी सुरेश तारम के विरुद्ध लगातार शिकायतें रखीं। किसानों ने बताया कि पटवारी न केवल अपने कार्यों में लापरवाही करता है, म साथ ही न्यायालयीन प्रतिवेदन लंबित रखने और किसानों के साथ अनुचित व्यवहार की भी शिकायतें सामने आईं।

कलेक्टर ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही एसडीएम को पटवारी के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी करने निर्देश दिए। आदेश के अनुसार, पटवारी सुरेश तारम, ह.नं. 37, रा.नि.मं. बा. चारभाठा, तहसील सहसपुर लोहारा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कानूनगो शाखा, तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग आमजनों से सीधा जुड़ा हुआ है, ऐसे में कार्यों में शिथिलता और लापरवाही को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पटवारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, डिप्टी कलेक्टर श्री अरबी देवांगन, सहसपुर लोहारा एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement