जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर दिए महत्वपूर्ण सुझ : फसल चक्र परिवर्तन और प्राकृतिक खेती से होगा जल संरक्षण एवं किसानों की आय में वृद्धि - कलेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र जांजग
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 110
समाचार
फसल चक्र परिवर्तन और प्राकृतिक खेती से होगा जल संरक्षण एवं किसानों की आय में वृद्धि - कलेक्टर
कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में कृषि क्षेत्र में कृषि यंत्रीकरण का उपयोग विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर दिए महत्वपूर्ण सुझाव
फसल चक्र परिवर्तन, जल संरक्षण और वैकल्पिक फसलों के प्रोत्साहन पर दिया जोर, शासन दे रहा है हर संभव सहयोग
जांजगीर-चांपा 31 अक्टूबर 2025/ कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण के बढ़ते उपयोग और किसानों की आय में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा में कृषि क्षेत्र में कृषि यंत्रीकरण का उपयोग विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने किसानों से सीधे संवाद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभाग फार्म मशीनरी एवं पावर अभियांत्रिकी, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया तथा इसका प्रायोजन अनुसूचित जाति उप योजना एवं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना फार्म कार्यान्वयन एवं मशीनरी, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखिजा, वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ के डी महंत, डॉ आर के नायक, अधिष्ठाता डॉ ए पी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि धान के साथ-साथ हमें अधिक लाभ दायक फसलों की ओर भी बढ़ना चाहिए जो कम पानी में अधिक लाभ दें। जैसे तिलहन, दलहन, और फूलों की खेती विशेष रूप से गेंदा फूल जैसी फसलें न केवल आय का नया स्रोत बन सकती हैं, बल्कि इनसे ग्रामीण महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि किसान अ�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन