Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -सुनीता बोली ट्रायसायकल के पैडल ओटते दुखता था हाथ, स्कूटी : वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने प्रदान की स्कूटी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 104

वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने प्रदान की स्कूटी

सुनीता बोली ट्रायसायकल के पैडल ओटते दुखता था हाथ, स्कूटी के रूप में मुझे नया हौसला मिला है

कवर्धा, 26 नवम्बर 2025। जन्म से दिव्यांग वनांचल गांव धामिनडीह की आदिवासी युवती सुश्री सुनीता धुर्वे रोज अनेक कठिनाइयों के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर गांव की सेवा करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के विधायक श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय कवर्धा में उन्हें स्कूटी प्रदान कर बड़ा हौसला दिया है। सुनीता ने गत 16 नवम्बर को रेंगाखार पहुंचे श्री शर्मा को अपनी शारीरिक स्थिति और दैनिक जीवन की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए स्कूटी दिलाने के लिए एक आवेदन सौंपा था। ठीक 10 दिन बाद ही उन्हें नई स्कूटी मिल गई।

आज कवर्धा विधायक कार्यालय में उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने जब स्कूटी प्रदान की तो सुनीता धुर्वे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुनीता ने कहा कि वे जन्म से ही दिव्यांग हैं और अपने पैरों से चलने में अक्षम हैं। विगत 9 वर्षों से विकासखंड बोड़ला के ग्राम धामिनडीह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कार्य करते वक्त आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जहां किसी योजना की रिपोर्टिंग हो या कोई मीटिंग उन्हें गांव से 40 किमी की दूरी पर स्थित चिल्फी परियोजना कार्यालय तक दूसरों की सहायता से जाना पड़ता था। एक महिला होने के नाते सहायता के लिए दूसरों पर निर्भर रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था, जिससे समय पर कार्य संपादन भी प्रभावित होता था। पहले ट्रायसायकल मिली थी, लेकिन लंबा सफर करने में परेशानी होती थी। लेकिन अब स्कूटी मिलने से यह कठनाई दूर हो जाएगी।

भावुक होते हुए सुनीता ने कहा कि, 16 नबम्बर को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी जब रेंगाखार जंगल में आए थे, तब मैंने उन्हें अपनी व्यथा बताई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेरी बातों को गंभीरता से सुना। मैं कुछ मांगती उसके पहले ही उन्होंने अधिकारी से चर्चा कर मुझे सहायक उपकरणों सहित स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आज उन्होंने मुझे स्कूटी प्रदान कर दी। मैं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की बहुत आभारी हूँ जो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मुझे तुरंत सहयोग किया, जिससे अब मैं कहीं भी बिना किसी समस्या के आ जा सकती हूं और अपना काम भी और बेहतर तरीके से कर सकती हूं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से बीते दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। स्कूटी पाने वाले दिव्यांगजन अब दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता कर पा रहे हैं।

दसरू और संतु के जीवन में आई खुशहाली

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम जोकपानी के निवासी श्री दसरू सिंह मरकाम को इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकल भेंट कर उनकी जिंदगी में नई ऊर्जा और खुशियां भर दीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम झुरगी दादर निवासी संतु बैगा को बैसाखी प्रदान किया। दिव्यांगजन की आँखों में खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि यह उपहार उनके लिए केवल वाहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह का नया कदम है। दिव्यागजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की यह पहल उनके सपनों को नई उड़ान देने वाली है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement