Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-मांग और शिकायत, मौके पर किया आवेदनों का त्वरित निराकरण : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम चरडोंगरी और बांझी के ग्रामीणों से जनसंपर्क कर किया सीधा संवाद

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 129

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम चरडोंगरी और बांझी के ग्रामीणों से जनसंपर्क कर किया सीधा संवाद

सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाते हुए मूलभूत सुविधाओं से समृद्ध करना– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं, मांग और शिकायत, मौके पर किया आवेदनों का त्वरित निराकरण

उपमुख्यमंत्री ने गांवों के विकास के लिए दी अनेक सौगातें, विकास कार्यों की घोषणा की

कवर्धा, 1 दिसंबर 2025। उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों मे नागरिकों से जनसंपर्क किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम चरडोंगरी और बांझी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर आमजन की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने गांव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, आवास, नाली, शौचालय, सामाजिक भवन, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए घोषणाएं की।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम चरडोंगरी और बांझी के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने चरडोंगरी से सारंपुर–दुल्लापुर तक सड़क निर्माण, चेक डैम के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, नाली निर्माण हेतु 3 लाख रुपए, मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम झिराना में सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए, मेला परिसर में दो शौचालय निर्माण, बोर खनन, मेला स्थल में मंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए तथा सोलर लाइट लगाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम बांझी में 12 लाख रुपए का सामुदायिक भवन, जागेश्वर के घर से महामाया मंदिर सड़क निर्माण के लिए 3 लाख, महामाया मंदिर के समीप और गौरा चौक में बोर खनन, स्कूल में शौचालय निर्माण और मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्य प्रारंभ कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। बांझी में जनसंपर्क कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम जेवडन, सोनबरसा, सिंघनपूरी और मानपुर के दौरे पर रहेंगे। इन गांवों में भी वे जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाते हुए मूलभूत सुविधाओं से समृद्ध करना है, जिससे हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिला चिकित्सा सेवाओं में लगातार सुधार कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जहां अब नागरिक आसानी से उन्नत जांच सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 220 बेड कर दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल रही हैं। पिपरिया में 27 लाख रुपए की लागत वाले एम्बुलेंस का शुभारंभ भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कवर्धा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी पूर्ण हो चुका है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। 50 सीटों की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष ही शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि घोठिया रोड का निर्माण बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में आवास प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह एक ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने आगे बताया कि जिन पात्र परिवारों के नाम आवास सूची में नहीं आए हैं, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर हर पात्र व्यक्ति को आवास दिया जाएगा और कोई भी योग्य परिवार वंचित नहीं रहेगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement