Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद शासन की प्रतिबद्धता : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 111

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की घोषणाएं की, मौके पर आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक

कवर्धा, 24 नवंबर 2025। उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने गांव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, आवास, नाली, शौचालय, सामाजिक भवन, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए अधिकारियों को शेष मामलों का त्वरित जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम भैंसबोड़ के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये, ग्राम में नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये, बजरंगबली मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये, धनगांव चौक में सामुदायिक शौचालय निर्माण, धनगांव चौक में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की। उन्होंने गाढ़ाघाट में पुलिया निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्य प्रारंभ कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। भैंसबोड़ में जनसंपर्क कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम तालपुर, बिरमपुर एवं मचगांव के दौरे पर रहेंगे। इन गांवों में भी वे जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब गांवों का विकास होगा, तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार हर गांव तक बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों का उद्देश्य औपचारिकता नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है। इससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का पुल मजबूत होता है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के ग्रामवासियों के बीच पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने जमीन पर बैठकर सीधे संवाद करने के उनके सरल एवं संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement