जांजगीर चाम्पा - केरा एवं शिवरीनारायण में अवैध धान जप्त : अवैध धान पर जिला प्रशासन सख्त,लगातार की जा रही कार्रवाई
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 182
समाचार
अवैध धान पर जिला प्रशासन सख्त,लगातार की जा रही कार्रवाई
केरा एवं शिवरीनारायण में अवैध धान जप्त
जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम केरा एवं शिवरीनारायण नगर में संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान ग्राम केरा स्थित मनीष ट्रेडर्स से 75 कट्टी (30 क्विंटल) धान तथा शिवरीनारायण स्थित विनय जनरल स्टोर से 42 कट्टी (16 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। टीम ने कुल 117 कट्टी (46 क्विंटल) धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान की खरीदी–बिक्री, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन