जांजगीर चाम्पा -पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला कार्यबल बैठक आयोज : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला कार्यबल बैठक आयोजित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 107
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला कार्यबल बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा 15 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, मितानिनों, ग्राम के कोटवार, निजी चिकित्सालय, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाये। उन्होंने कहा राज्य, जिला, विकासखण्ड व सेक्टर स्तर के अधिकारी द्वारा पल्स पोलियो अभियान का सतत मॉनिटरिंग किया जायेगा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सभी अभिभावकों से अपील हैं कि शून्य से 05 साल तक के सभी बच्चों को 21 दिसंबर 2025 को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलायें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर 2025 से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस अभियान में जांजगीर जिले के 0 से 05 वर्ष तक के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। अभियान के पहले दिन 21 दिसम्बर को बुथ स्तर पर एवं 22 तथा 23 दिसम्बर 2025 को बुथ गतिविधियों में छुटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा गृह भेंट कर पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने जिले में 960 बुथ बनाए गए जिसमें ग्रामीण स्तर में 795, शहरी स्तर में 165 तथा ट्रांजिट दल 21 एवं मोबाईल दल 10 बनाए गये हैं। जिसमें कुल 3840 वैक्सीनेटर एवं 192 पर्यवेक्षक उक्त अभियान में कार्य सम्पादित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिं
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन