Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -वार्डों का जायजा लेकर देखी व्यवस्थाएं, मरीजों से जाना हा : संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के साथ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अस्पताल के विभिन्न वार्

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 136

संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के साथ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर देखी व्यवस्थाएं, मरीजों से जाना हाल-चाल

कवर्धा, 01 दिसंबर 2025। दुर्ग संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के साथ जिला अस्पताल कवर्धा के औचक निरीक्षण में पहुँचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न वार्डों तथा स्वास्थ्य सेवाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीओ वार्ड, हमर लैब, सीटी स्कैन यूनिट, लेबर वार्ड तथा अन्य महत्त्वपूर्ण विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री राठौर ने सिटी स्कैन वार्ड में पहुँचकर तकनीशियनों से मशीन के संचालन, मरीजों की संख्या तथा सेवा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का 24×7 संचालन स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार उपलब्ध रहने वाली यह सेवा दूरदराज के ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में सीटी स्कैन सेवा पूरी तरह सुचारू है। ट्रेंड टेक्नीशियन तथा मेडिकल स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों का न्यूनतम शुल्क में सीटी स्कैन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत तीन महीनों में कुल 744 मरीजों का सीटी स्कैन किया जा चुका है, जिससे लोगों को समय पर जांच एवं उपचार मिल रहा है।

इसके बाद संभागायुक्त श्री राठौर महिला एवं लेबर वार्ड पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति देखी। उन्होंने वार्ड की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा माताओं व नवजातों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। श्री राठौर ने प्रसूता महिलाओं से सीधे संवाद कर उनको मिल रही सुविधा, उपचार एवं भोजन आदि के संबंध में फीडबैक भी लिया। प्रसूताओं ने जिला अस्पताल की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि कवर्धा जिला अस्पताल की मातृ-शिशु सेवाएँ इतनी सुगम और सुदृढ़ हो रही हैं कि अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों के अलावा खैरागढ़, बेमेतरा, गंडई तथा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मंडला जिले के लोग भी यहाँ प्रसव के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव हेतु सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती माताओं के लिए सोनोग्राफी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रारंभिक जांच एवं आवश्यक परामर्श गांव के नजदीक ही प्राप्त हो सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement