Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- दशरंगपुर और बिरकोना खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, किसानो : संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर पहुंचे धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण में खरीदी बफर लिमिट के करीब पहुंचने पर केंद्रो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 147

संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर पहुंचे धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण में

खरीदी बफर लिमिट के करीब पहुंचने पर केंद्रों से धान उठाव के दिए निर्देश

दशरंगपुर और बिरकोना खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा

कवर्धा, 01 दिसंबर 2025/दुर्ग संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर आज कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने दशरंगपुर और बिरकोना खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से धान बिक्री के संबंध में चर्चा कर उनका फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देश अनुसार सारे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। धान बेचने आए वाहन की गेट पास ऐप में एंट्री तत्काल करने के लिए कहा। धान लेकर पहुंचे किसानों को तौलाई के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने धान की स्टेकिंग किस्मवार करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने केंद्रों में बफर लिमिट के करीब खरीदी पहुंचने पर तत्काल उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान के परिवहन रोकथाम के लिए जिले में बनाए गए चेकपोस्ट और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध धान का परिवहन रोकने सभी संबंधित विभाग पूरी सक्रियता से कार्य करें। कहीं भी अवैध परिवहन का मामला सामने आए तो सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

संभागायुक्त श्री राठौर ने समिति प्रबंधकों और वहां के अन्य स्टाफ से कहा कि कई किसानों के खसरे कैरी फॉरवर्ड के पश्चात किसानों के एग्री स्टेक फॉर्मर आईडी से लिंक नहीं हो पाए हैं। इसके लिए किसान द्वारा स्वयं अथवा समिति स्तर में लिंकिंग करने की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की गई है। अतः इस प्रक्रिया का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो जिससे किसानों को उक्त खसरों से धान बेचने में कोई दिक्कत न हो।

इस दौरान एडीएम श्री विनय पोयाम, एसडीएम कवर्धा श्री चेतन साहू, खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से खरीदी के संबंध में चर्चा की। किसानों ने धान खरीदी को लेकर शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बताते हुए सराहना की। ऑनलाइन टोकन प्रणाली को धान बिक्री प्रक्रिया में बड़ी सहूलियत बताया। शासन द्वारा बिक्री के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू किए जाने से मिल रही आर्थिक राहत को भी साझा किया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement