Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- किसानों को मेहनत का मिल रहा पूरा दाम, चेहरे पर खुशी की ल : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का शत प्रतिश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 155

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का शत प्रतिशत भुगतान

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना रिकवरी रेट में पूरे देश में टॉप पर, दो सालों में 300 करोड़ का भुगतान

स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक रिकवरी रेट वर्ष 2024-25 में किया दर्ज

दो वर्षों से लगातार बढ़ती हुई रिकवरी ने किसानों के लिए अधिक लाभ का खोला रास्ता

"बलराम सदन"- सर्वसुविधायुक्त किसान विश्रामगृह की मिली सौगात

किसानों को मेहनत का मिल रहा पूरा दाम, चेहरे पर खुशी की लहर

कवर्धा, 06 दिसंबर 2025। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के दो वर्ष का कार्यकाल किसानों की खुशहाली और जिले के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा है। उनके निरंतर प्रयासों और प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना आज किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के सतत मार्गदर्शन से कारखाने में गन्ना पेराई की क्षमता और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विशेष रूप से रिकवरी में लगातार हो रही वृद्धि ने किसानों की आय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। विगत दो वर्षों में निर्धारित रिकवरी सुधार ने किसानों को दोहरा लाभ सुनिश्चित किया। पहला, गन्ना उत्पादन से स्थायी आर्थिक मजबूती, दूसरा, उच्च रिकवरी दर से मिलने वाला अतिरिक्त लाभांश। पूरे देश में रिकवरी दर में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना पूरे देश में टॉप पर है। यही नहीं स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक रिकवरी रेट वर्ष 2024-25 में दर्ज किया गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि किसानों की खुशहाली हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की कार्यप्रणाली में लगातार सुधार किया जा रहा है। कारखाने की रिकवरी दर में हुई वृद्धि किसानों के लाभ में सीधा इजाफा कर रही है। सरकार किसानों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी प्रक्रिया और तकनीकी उन्नयन से भुगतान प्रणाली को और मजबूत किया गया है।राज्य में कृषि और सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किसानों के हित में किए गए सतत प्रयासों ने गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत और उपज का पूरा मूल्य दिलाने का काम किया है। इससे न केवल किसानों की आय में स्थिरता आई है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिली है।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में दो वर्ष में गन्ना उत्पादकों को न केवल तयशुदा दर पर भुगतान मिला। किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे जहां किसानों का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं राज्य में सहकारी क्षेत्र की साख भी बढ़ी है। किसानों ने इस पहल को ऐतिहासिक कदम बताया है। इस उपलब्धि पर किसानों ने खुशी जताते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि उनके गन्ने के भुगतान में जो नियमितता आई है, उससे उन्हें बहुत राहत मिली है। अब वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देख रहे हैं और भविष्य में और बेहतर फसल उगाने की उम्मीद कर रहे हैं। दो वर्ष की इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया है कि संवेदनशील नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के साथ किसी भी क्षेत्र में परिवर्तन की मजबूत आधारशिला रखी जा सकती है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना इसका सशक्त उदाहरण बनकर प्रदेश में नई दिशा स्थापित कर रहा है।

दो सालों में मिला 300 करोड़ भुगतान

पेराई सीजन 2023-24 और 2024-25 के दौरान गन्ना विक्रय करने वाले 23 हज़ार 778 किसानों ने कुल 300.30 करोड़ रूपए का गन्ना विक्रय किया है। वर्ष 2023-24 के दौरान गन्ना बेचने वाले 12052 किसानों को 173.83 करोड़ रूपए और पेराई सीजन 2024-25 में 11726 किसानो का 126.53 करोड़ का भुगतान किया गया है। पेराई सत्र 2024-25 में कारखाना स्थापना काल से उच्चतम रिकव्हरी के मान से शक्कर उत्पादन किया गया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को गन्ना मूल्य के अलावा अतिरिक्त रिकव्हरी एरियर्स के रुप में प्राप्त हुआ है।

बलराम सदन:किसानों के सम्मान,सुविधा और संवेदनशीलता का नया प्रतीक

उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के दो वर्षों का कार्यकाल किसानों की समस्याओं के समाधान, उनकी समृद्धि और सुविधाओं के विस्तार को समर्पित रहा है। इन्हीं में से एक है भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस ‘बलराम सदन’ की सौगात। वर्षों से ग्रामीण अंचलों से गन्ना बेचने कारखाने पहुंचने वाले किसानों को प्रतीक्षा के दौरान ठहरने और आराम करने की उचित व्यवस्था की जरूरत रहती थी। बारिश, तेज धूप और असुविधाजनक परिस्थितियों में घंटों इंतजार करना किसानों की सबसे बड़ी समस्या रही थी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों की इस वर्षों पुरानी मांग को समझा और इसे मूर्त रूप देते हुए आधुनिक व सर्वसुविधायुक्त बलराम सदन का निर्माण कराया। आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन में एसी युक्त कक्ष, स्वच्छ शौचालय, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, ठंडे पेयजल हेतु वॉटर कुलर, टीवी सहित अन्य सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं से अब किसानों को प्रतीक्षा के समय आराम, सुरक्षा और सुविधा प्राप्त होगी। हजारों किसानों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

किसानों की आर्थिक उन्नति के निरंतर प्रयास

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की प्रयासों से किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य प्रभावी रूप से जिले में संचालित हो रहे हैं। गन्ना उत्पादन में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने का कार्य भी तेज गति से जारी है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य और उन्नत सुविधाएँ मिल सकें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement