Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य से : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्न्यन के लिए मिली 5 करो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 81

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्न्यन के लिए मिली 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नसन की मिली स्वीकृति

कवर्धा, 10 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस स्वीकृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया के लिए 2 करोड़ 50 लाख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सहयोग और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से संभव हुई है।

स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए स्वीकृत राशि से होने वाले निर्माण और उन्नयन कार्यों के पूर्ण होने पर जिले के वनांचल एवं बैगाबाहुल क्षेत्रों, विशेषकर तरेगांव जंगल और पिपरिया के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। अब ग्रामीणों को उपचार एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इन क्षेत्रों में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, रोग निदान, प्रसव सुविधा, आपात चिकित्सा सहायता, दवा वितरण एवं जांच सेवाओं का दायरा विस्तारित होगा। इससे क्षेत्र की जनस्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य शासन स्तर पर जिले के वनांचल व जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से कबीरधाम जिले के दुर्गम अंचलों में आधुनिक चिकित्सा सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए विशेष आग्रह किया था। शासन द्वारा जारी यह स्वीकृति उन्हीं जनहितकारी प्रयासों का परिणाम है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके अपने गांव-क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और वनवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नए भवन के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई दिशा मिलेगी। आधुनिक चिकित्सा भवनों के निर्माण से चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, रोगी सेवाओं की उपलब्धता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कबीरधाम जिले में यह स्वीकृति न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में कदम है, बल्कि यह शासन की जनहित, जनकल्याण और सर्वसमावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है।

क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जताया आभार

जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी मिलते ही कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल और पिपरिया सहित आसपास के गांवों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति हर्ष और आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस स्वीकृति से स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement