जांजगीर चाम्पा -तुंहर टोकन मोबाइल ऐप ने दिलाई घर बैठे टोकन की सुविधा : धान विक्रय में मिली सुगमता से प्रसन्न हैं किसान श्री राकेश नायक तुंहर टोकन मोबाइल ऐप ने दिलाई घर बैठे टोकन की सुविधा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 126
समाचार
धान विक्रय में मिली सुगमता से प्रसन्न हैं किसान श्री राकेश नायक
तुंहर टोकन मोबाइल ऐप ने दिलाई घर बैठे टोकन की सुविधा
जांजगीर-चांपा 21 नवंबर 2025/ पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी का महापर्व मनाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता, पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ जारी है। जिले में अकलतरा विकासखण्ड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र अकलतरा में धान बेचने पहुँचे किसान श्री राकेश नायक ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाएँ किसानों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि धान खरीदी के एक दिन पूर्व ही उन्होंने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया था। पहले टोकन के लिए सोसायटी में घंटों इंतजार और मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
किसान श्री नायक ने बताया कि उन्होंने 59.60 क्विंटल धान विक्रय हेतु धान उपार्जन केंद्र अकलतरा पहुँचे। केंद्र में उनके धान की नमी मापने से लेकर बारदाना उपलब्ध कराने, धान भराई, तौलाई सहित पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी की गई। केंद्र में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता के कारण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाएँ भी अच्छी हैं, जिससे किसानों को धान विक्रय में काफी सुविधा मिल रही है।
किसान श्री नायक ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि सरकार के इन फैसलों से �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन