Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - आरोपी मनोज श्रीवास्तव पिता स्व. दयाशंकर श्रीवास्तव, उम् : फर्जी कंपनी बनाकर 5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से पकड़ा गया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 159

प्रेस विज्ञप्ति

पुलिस थाना कवर्धा

जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक 23.11.2025

फर्जी कंपनी बनाकर 5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से पकड़ा गया

पुलिस अधीक्षक जी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा आर्थिक अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम ने काव्या इंडस्ट्रीज के नाम पर सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी मनोज श्रीवास्तव पिता स्व. दयाशंकर श्रीवास्तव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दाऊतपुर गोरखपुर उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान पता बंसुंधरा, गाजियाबाद को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी नवीन जैन, निवासी महावीर स्वामी चौक कवर्धा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने स्वयं को काव्या इंडस्ट्रीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर उनसे कुल 5,51,000 रुपये की ठगी की। आरोपी ने प्रार्थी को सुपर डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करने का प्रलोभन देकर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाई तथा फर्जी टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और कंपनी के नाम से ई-मेल भेजकर धोखे में रखा। प्रार्थी द्वारा लखनऊ स्थित कंपनी के पते पर जाकर जांच करने पर पाया गया कि वहां ऐसी कोई कंपनी अस्तित्व में नहीं है।

थाना कवर्धा में मामला अपराध क्रमांक 87/2024 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बिहार के पूर्वी चंपारण तक गई, जहाँ आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उसे पुनः उत्तर प्रदेश राज्य के चुनार, जिला मिर्जापुर से 21.11.2025 की रात्रि में हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि ठगी की गई रकम का उपयोग उसने स्वयं व संजीव मिश्रा (प्रतापगढ़, उ.प्र.) के साथ मिलकर किया है। संजीव मिश्रा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपी आदतन ठग है तथा विभिन्न राज्यों में कई लोगों को इसी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा चुका है। आरोपी को दिनांक 22.11.2025 को रात 21.00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, ASI राजकुमार चंद्रवंशी, DSB से ASI संदीप चौबे, HC चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए जाने वाले व्यावसायिक प्रस्तावों, निवेश योजनाओं एवं ऑनलाइन सौदों की सत्यता की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement