Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार : कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 नवम्बर 2025 को घटित हत्या के गंभीर मामले में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा त्वरित कार्र

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 120

जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

प्रेस विज्ञप्ति

कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 नवम्बर 2025 को घटित हत्या के गंभीर मामले में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की प्रार्थिया श्रीमती अमरिका बंजारे, निवासी वार्ड क्रमांक 01 रामनगर, कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके दो पुत्रों—विनोद बंजारे (मृतक) एवं पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे के बीच घरेलू विवाद के कारण झगड़ा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 17.11.2025 को शाम लगभग 06.00 बजे मृतक विनोद एवं आरोपी श्रवण के बीच सब्जी बनाने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया।

विवाद के दौरान आरोपी पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे द्वारा घर में रखी कुल्हाड़ी निकालकर अपने बड़े भाई विनोद बंजारे का पीछा किया गया, जिस पर विनोद घर से बाहर भागते हुए पिलारी नहर की ओर गया। आरोपी द्वारा लगातार कुल्हाड़ी से हमला कर मृतक के दाहिने कान के नीचे, माथे एवं गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। मृतक चोट लगने से जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी उसे नहर की ओर घसीट ले गया तथा वहीं पुनः कुल्हाड़ी एवं लकड़ी के बैठ से प्राणघातक वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 516/2025 धारा 103(1) भा.न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, गवाहों के कथन तथा आरोपी का मेमोरेण्डम लिया गया। अपने मेमोरेण्डम कथन में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लकड़ी का बैठ और पहने हुए कपड़े छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर यह सभी वस्तुएं बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी पिन्टू उर्फ श्रवण बंजारे पिता स्व. मेलाराम बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 रामनगर, अरोरा बिल्डिंग के पास कवर्धा को दिनांक 18.11.2025 को दोपहर 14:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई मनोज बंजारे को दी गई। मामले में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विवेचना जारी है एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि किसी भी विवाद या अपराध संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement