Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - नए सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर से बढ़ी विद्युत आपूर्ति क्ष : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा को मिली विद्युत विकास की नई रफ्तार, विभिन्न कार्यो के लिए

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 124

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा को मिली विद्युत विकास की नई रफ्तार, विभिन्न कार्यो के लिए 390 करोड़ रूपए स्वीकृत

नए सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर से बढ़ी विद्युत आपूर्ति क्षमता

बिजली व्यवस्था में हुआ बड़ा सुधार, सुविधाएँ हुई मजबूत

कवर्धा 10 दिसंबर 2025। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा में बिजली अधोसंरचना का निरंतर विस्तार हुआ है। सुदूर वनांचल इलाकों में सब-स्टेशन स्थापना की शुरुआत से लेकर गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने, पुराने आपूर्ति तंत्र को दुरुस्त करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तक हर स्तर पर कार्य किया गया है। जिससे किसानों को सिंचाई में आसानी हुई है, वहीं आम नागरिकों को बेहतर घरेलू विद्युत सुविधाएं मिल रही हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बिजली व्यवस्था को मजबूत एवं सक्षम बनाने का जो संकल्प लिया था, वह अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बिजली अधोसंरचना के इन कार्यों ने विकास को नई ऊँचाई दी है और क्षेत्र को प्रगति की सतत धारा से जोड़ा है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के सुदूर वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है। आरडीएस योजना अंतर्गत 6 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 341 करोड़ 46 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, पुराने ढांचे के नवीनीकरण और नई लाइनों के विस्तार, ट्रांस्फार्मर की संख्या और क्षमता बढ़ाने जैसे कार्य किए जा रहे है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलु उपयोग व कृषि पंपो के लिए आपूर्ति हेतु अलग-अलग फीडर की व्यवस्था की जा रही है। ताकि दोनों प्रयोजनों हेतु विद्युत आपूर्ति निर्बाध हो तथा लाईन लॉस को घटाया जा सके। इसी प्रकार वनांचल क्षेत्र झलमला, सिल्हाटी क्षेत्रों में विद्युत सब-स्टेशन स्थापना और व्यापक विद्युतीकरण कार्यों के लिए कुल 46.13 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप यह इलाके अब निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्धता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री आंतरिक विद्युतीकरण योजना के तहत कवर्धा विधानसभा में 75 कार्यों के लिए 2.करोड़ 47 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है, जिससे गांवों के भीतर विद्युत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।

अधोसंरचना में बड़े स्तर पर हुआ विस्तार

पिछले दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर विस्तार किया गया है। इसमें 6.94 किमी 33 के.वी. लाइन, 247.07 किमी 11 के.वी. लाइन तथा 1175.82 किमी एल.टी. लाइन का विस्तार शामिल है। इन कार्यों ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

नए उपकेंद्र और ट्रांसफार्मर से बिजली हुई मजबूत

कवर्धा विधानसभा में विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाते हुए 1 नया 132/33 के.वी. उपकेंद्र, 5 नए 33/11 के.वी. पावर ट्रांसफार्मर तथा 504 नए 11/04 के.वी. ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से वोल्टेज में सुधार हुआ है और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में बड़ी कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को लगातार और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement