Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- दवाइयों का भस्मीकरण, कबीरधाम पुलिस का अवैध नशा माफिया को : 1 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 6 क्विंटल से अधिक गांजा व प्रतिबंधित दवाइयों का भस्मीकरण, कबीरधाम पुलिस का अवैध नश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 122

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

1 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 6 क्विंटल से अधिक गांजा व प्रतिबंधित दवाइयों का भस्मीकरण, कबीरधाम पुलिस का अवैध नशा माफिया को कड़ा संदेश

कबीरधाम, 14 नवम्बर 2025

कबीरधाम जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज

दिनांक 14.11.2025 को वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न मामलों में जप्त मादक पदार्थों का सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं विधि-सम्मत निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध व्यापार पर कठोर प्रहार के रूप में देखी जा रही है। नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान जिला ड्रग डिस्पोजल समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे भी उपस्थित रहे।

माननीय न्यायालय द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत, जिले के विभिन्न थानों द्वारा अलग अलग मामलों में जप्त कुल 658.478 किलोग्राम गांजा और 360 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,23,76,328 है, का आज दिनांक 14.11.2025 को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर की हाई-टेंपरेचर भट्टी में पूर्णतः भस्मीकरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और कमेटी की निगरानी में यह संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

इस कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक उमाशंकर राठौर, शक्कर कारखाना के जी.एम श्री अंकित मरकाम, चौकी प्रभारी पौड़ी उप निरीक्षक श्री लक्ष्मीनारायण साव, डीसीबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्री सफीक कुरैशी, मलखाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जीवन राय, प्रधान आरक्षक लोकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक शोभाराम चंद्रवंशी सहित पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कुंडा, चिल्फी, कुकुदुर, कवर्धा, बोडला एवं आबकारी वृत्त पंडरिया के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशा कारोबार की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, वितरण और संग्रहण पर भविष्य में भी इसी कठोरता के साथ लगातार अभियान जारी रहेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement