Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम पुलिस का गांजा तस्करों के खिलाफ एक और करारा वार : कबीरधाम पुलिस का गांजा तस्करों के खिलाफ एक और करारा वार, 1 क्विंटल मादक गांजा सहित ट्रक जब्त . तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गि

जिला कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस का गांजा तस्करों के खिलाफ एक और करारा वार, 1 क्विंटल मादक गांजा सहित ट्रक जब्त . तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चिल्फी श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

दिनांक 13.05.25 को थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक RJ17GC9591 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर कवर्धा-चिल्फी-झिरमघाट मार्ग से जबलपुर (म.प्र.) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को भांपते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल थाना चिल्फी के सामने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई।

थोड़ी ही देर में एक संदिग्ध ट्रक घाटी की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन के केबिन के ऊपर छिपाकर रखी गई 4 बोरियों में कुल 96 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इनका कुल वजन 1 क्विंटल (101.07 कि.ग्रा.) पाया गया।

ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम –

1. सांवरिया वर्मा पिता बालचंद वर्मा उम्र 34 वर्ष

2. होकम सिंह सोंधिया पिता बने सिंह उम्र 28 वर्ष

3. कुमेर सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 29 वर्ष

(तीनों निवासी ग्राम छतरपुरा एवं मेनाखेड़ी, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़, म.प्र.) बताया।

पूछताछ में इन तस्करों ने अवैध गांजा ओडिशा से लेकर आने और मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना स्वीकार की।

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹20 लाख रुपए तथा ट्रक की कीमत ₹20 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹40 लाख रुपए का अवैध मादक माल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 74/25 धारा 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कबीरधाम पुलिस स्पष्ट रूप से चेतवानी देती है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं

यह कार्रवाई न केवल कबीरधाम पुलिस की सजगता और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है, बल्कि नशे के खिलाफ जिले में Zero Tolerance की नीति को भी दृढ़ता से सामने रखती है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना चिल्फी की टीम की सराहनीय भूमिका रही –

थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, स उ नि बीरबल साहू, आर. सुनील मेरावी, पंकज यादव, संतोष साहू, आंसू तिवारी, मो. इरफ़ान, पप्पू पनागर एवं टीम द्वारा सतर्कता व सूझबूझ से की गई यह कार्रवाई निश्चित ही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक कड़ा और प्रभावी संदेश है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement