कवर्धा न्यूज़ -अवैध रूप से बेचने के लिए जमा शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आ : अवैध रूप से बेचने के लिए जमा शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 180
अवैध रूप से बेचने के लिए जमा शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्णा चंद्राकर पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 पौवा देशी शराब एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया।
दिनांक 27.07.2025 को थाना कवर्धा में पदस्थ उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान अपने हमराह स्टाफ व शासकीय वाहन के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर भैंसा पसरा कवर्धा क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति एक काले बैग एवं एक पीले प्लास्टिक झोले के साथ मोटर सायकल हीरो होंडा (CG 04 LN 8381) पर खड़े मिले जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम
1. नारायण विश्वकर्मा पिता शत्रुहन विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी नेवारी, थाना कवर्धा
2. अंजोरी कंडरा पिता चैतराम कंडरा उम्र 60 वर्ष निवासी रेवाबंद तालाब, वार्ड क्रमांक 27 कवर्धा बताया।
गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर नारायण विश्वकर्मा के पास से एक काले बैग में 28 पौवा देशी प्लेन व 12 पौवा देशी मसाला शराब तथा अंजोरी कंडरा के पास से एक पीले झोले में 40 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 80 पौवा (14.400 बल्क लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,640 रुपये है, को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त की गई।
दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान, साइबर सेल से आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत व अमित सिंहा तथा कोतवाली से आरक्षक हेमंत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय-विक्रय पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है एवं आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन