Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-किसान रकबे में अंतर या किसी प्रकार की त्रुटि का करवा सकें : डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार की सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 116

किसानों के हित में शासन का निर्णय

डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार की सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई

किसान रकबे में अंतर या किसी प्रकार की त्रुटि का करवा सकेंगे सुधार

अंतर वाले खसरों के पुनः भौतिक सत्यापन के लिए किया गया आबंटित

कलेक्टर ने कहा किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें निराकृत

कवर्धा, 30 अक्टूबर 2025। किसानों के हित में शासन द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी के अंतर्गत भौतिक सत्यापन ऐप के माध्यम से भौतिक सत्यापन उपरांत प्रविष्टियों में संशोधन की समय-सीमा को 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से उन किसानों की समस्या का समाधान होगा जिनकी भूमि का रकबा त्रुटिवश शून्य दिख रहा था। अब ऐसे किसान पीवी ऐप के माध्यम से अपने रकबे का भौतिक सत्यापन कर सुधार कर सकेंगे।

नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन ने बताया कि किसानों की समस्याओं का निराकरण शासन की प्राथमिकता में है, ताकि सभी किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकें। इसी उद्देश्य से शासन ने त्रुटि सुधार की समय-सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 किया है। यह निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में कबीरधाम जिले में जिन किसानों के रकबे शून्य या डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी में प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे सभी खसरों को पुनः पीवी ऐप से सत्यापन के लिए आबंटित किया गया है। पीवी ऐप से सत्यापन पूर्ण होने के बाद सही फसल एवं रकबा की जानकारी संबंधित सोसायटी मॉड्यूल में प्रदर्शित हो जाएगी।

किसानों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बीते दिनों सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिन किसानों का रकबा पोर्टल में शून्य दिखा रहा है या किसी प्रकार की विसंगति है उसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। जिससे किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे किसानों की समस्याओं को समय से सुलझाया जा सके।

किसान करवा सकेंगे सुधार

जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि यदि डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी में किसी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि है, तो वे अपने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, खाद्य अधिकारी, समिति प्रभारी, उपसंचालक कृषि या सहायक संचालक उद्यानिकी को सूचित करें, ताकि त्रुटियों का समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जा सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement