Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: प्रधानमंत्री आवास योजना से मनीराम का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

Admin / Sat, Jan 11, 2025 / Post views : 188

प्रधानमंत्री आवास योजना से मनीराम का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

नये घर में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा है मनीराम का परिवार

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 11 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के मकान बनाने के सपने को साकार कर दिया है। इस योजना ने न केवल गरीब और कमजोर परिवारों को आवास उपलब्ध कराया है, बल्कि उनकी जीवनशैली और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बड़ा बदलाव किया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत दशरंगपुर में रहने वाले मनीराम और उनका परिवार इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मनीराम पहले खपरैल और मिट्टी के घर में अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। मनीराम और उनका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहा है। पुराने घर में बारिश के दिनों में पानी टपकता था और किचड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मनीराम ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें मुफ्त में पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मनीराम और उनके परिवार का जीवन पूरी तरह से बदल दिया है। भारत सरकार की 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना (SECC) में मनीराम का नाम आवास की पात्रता सूची में सम्मिलित था। ग्राम सभा ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके नाम का प्रस्ताव पारित किया और 2024-25 में आवास की स्वीकृति प्रदान की। उनका प्रधानमंत्री आवास आईडी क्रमांक CH2940667 है। आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन एफटीओ के माध्यम से स्थानांतरित की गई। पहली किस्त मिलते ही मनीराम ने आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। जैसे-जैसे निर्माण कार्य में प्रगति हुई, उन्हें दूसरी और अंतिम किस्त की राशि भी प्रदान की गई। मनीराम को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत उनके जॉब कार्ड क्रमांक CH-02-001-047-001/332 के माध्यम से अपने ही घर के निर्माण कार्य में रोजगार मिला और मजदूरी का भुगतान भी किया गया। इसके अतिरिक्त, मनीराम और उनके परिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रियायती दर पर सिलेंडर और गैस चूल्हा, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड और नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। मनीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं से लाभान्वित होने पर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। अब हमें किसी मौसम की चिंता नहीं रहती, और हमारा जीवन पहले से बहुत बेहतर और सुरक्षित हो गया है। समाचार क्रमांक-36/गुलाब डड़सेना फ़ोटो क्रमांक 01

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement