जांजगीर चाम्पा - फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2026 तक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 160
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2026 तक
जांजगीर-चांपा 03 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि 10 से 25 फरवरी 2025 तक जिले के विकासखण्ड बलौदा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता जिला चिकित्सालय जांजगीर के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत हितग्राहियों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के विकासखण्ड बलौदा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान दवाइयां घर-घर जा कर डीओटी पद्धति के अनुसार अपने समक्ष खिलाई जायेगी। दवा सेवन कराने वाले ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा समुदाय को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन से लाभ तथा बीमारी से होने वाली जटिलताओं के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि दौरान द
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन