Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -166 लोगों की हुई जांच, 02 पॉजिटिव मिले : आदि सेवा पर्व के अवसर पर सिकल सेल उन्मूलन शिविर आयोजित 166 लोगों की हुई जांच, 02 पॉजिटिव मिले

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 201

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग)

समाचार

आदि सेवा पर्व के अवसर पर सिकल सेल उन्मूलन शिविर आयोजित

166 लोगों की हुई जांच, 02 पॉजिटिव मिले

मुंगेली, 20 सितम्बर 2025// आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित “आदि सेवा पर्व” के अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशानुसार और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री महेंद्र खांडेकर के मार्गदर्शन में ग्राम पचोटिया में सिकल सेल उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क सिकल सेल जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला साहा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है। सिविल में कुल 166 लोगों की जांच की गई, जिनमें दो सिकल सेल पॉजिटिव मरीज मिले, सात मोतियाबिंद के मरीज मिले, सभी मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक बच्चा डाउन सिंड्रोम का पाया गया, जिसे स्पीच थेरेपी के लिए रेफर किया गया। डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि सिकल सेल रोग एक आनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य आकार के बजाय हंसिया के आकार की बन जाती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके लक्षणों में हड्डियों एवं जोड़ों में दर्द, थकान, आंखों का पीला पड़ना, हाथ-पैरों में सूजन, बार-बार संक्रमण एवं बच्चों में शारीरिक विकास में कमी शामिल हैं। गर्भावस्था से पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग, नियमित स्वास्थ्य जांच, पानी का पर्याप्त सेवन, संतुलित आहार एवं मध्यम व्यायाम तथा साफ-सफाई आदि सावधानी एवं जीवनशैली में बदलाव से इस रोग के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 2023 में शुरू किए गए राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का लक्ष्य वर्ष 2047 तक इस बीमारी को समाप्त करना है। इसी कड़ी में पचोटिया में यह शिविर आयोजित किया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement