Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-छत्तीसगढ़ के रजत जयंती पर ग्रामीण परिवारों को मिलेगी प्रधा : राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कबीरधाम जिले के 13376 ग्रामीण परिवारों को करायेंगे नए घर में प्रवेश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 119

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कबीरधाम जिले के 13376 ग्रामीण परिवारों को करायेंगे नए घर में प्रवेश

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती पर ग्रामीण परिवारों को मिलेगी प्रधानमंत्री आवास की खुशियां

कवर्धा, 30 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश एवं नवीन स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन कार्य का आयोजन किया जा रहा है। 1 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योस्तव कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से 3.51 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसमें कबीरधाम जिले के 13376 ग्रामीण परिवार भी शामिल है। इन सभी ग्रामीण परिवारों के लिए पक्के घरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है जो इस यादगार अवसर पर गृह प्रवेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अप्रैल 2025 से अभी तक 13239 घरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही 16454 नवीन स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों का भूमि पूजन करते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर 13 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नए घर की खुशियां मिल रही है। इसके साथ ही 16454 परिवारों को नए आवास का स्वीकृति आदेश दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा नवा रायपुर से सांकेतिक रूप में नए आवास का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया जाएगा।नवा रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राजोत्सव कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के प्रतिनिधि गण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कुछ हितग्राही राज्य शासन के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। यह हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है कि हमारे जिले के ग्रामीण परिवारों को उनका खुद का पक्का घर प्रधानमंत्री आवास के रूप में मिल गया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement