जांजगीर चाम्पा- दसवां साल बेमिसाल' मुंगेली व्यापार मेला 2025 आयोजन के : *व्यापार मेला मुंगेली में मंच संचालन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन* 'दसवां साल बेमिसाल' मुंगेली व्या
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 125
व्यापार मेला मुंगेली में मंच संचालन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन
'दसवां साल बेमिसाल' मुंगेली व्यापार मेला 2025 आयोजन के तीसरे दिन संध्या बेला में मंचीय कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम के इस श्रृंखला में क्षेत्र के प्रतिभा और उभरते उद्घोषकों को मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित करते उसे ऊंचे आयोजन तक पहुंचाने हेतु 'मंच संचालन कौशल' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय क्षेत्र व आसपास के बहुत से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, उक्त प्रतियोगिता में युवा कवि खिलेंद्र मिरे ने अपने मधुर भाषा शैली,अनोखे अंदाज एवं अपने पूरे आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दर्शकों एवं आयोजकों का हृदय जीत लिया एवं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाते हुए विशिष्ट पहचान बनाया, वहीं सीमा कुर्रे ने अपने मनमोहक आवाज के बल पर द्वितीय स्थान बनाई एवं खुमान भास्कर ने अपने कौशल का सुंदर परिचय देते हुए खूब तालियों बटोरी व तृतीय स्थान प्राप्त किया,निर्णायक सूरज शर्मा एवं रामशरण यादव रहे ।अंत में मुख्य अतिथि एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सोनी जी,वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक जी ने कर कमलो से प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं नगद प्रोत्साहन राशि देते हुए प्रतिभागियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना प्रेषित किए।
व्यापार मेला आयोजन को सफल बनाने में संयोजक रामपाल सिंह,अध्यक्ष महावीर सिंह,सचिव विनोद यादव,सांस्कृतिक प्रभारी सतपाल मक्कड़ सहित समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन