Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- किसानों को मिली बड़ी राहत: किसान रामस्वरूप पटेल : जिले में पारदर्शिता और सुगमता से हो रही धान खरीदी, किसानों का भरोसा और मजबूत

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 116

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

सफलता की कहानी

जिले में पारदर्शिता और सुगमता से हो रही धान खरीदी, किसानों का भरोसा और मजबूत

सुगम और सरल प्रक्रियाओं से किसानों को मिली बड़ी राहत: किसान रामस्वरूप पटेल

मुंगेली, 02 दिसंबर 2025// शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी तरीके से जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। किसानों की सुविधा हेतु सभी केंद्रों में टोकन प्रणाली, स्पष्ट जांच व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें, छाया, पेयजल एवं बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदी प्रक्रिया तनावमुक्त और कतारमुक्त बन गई है।

उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय करने आए ग्राम सुरदा के किसान श्री रामस्वरूप पटेल ने बताया कि उन्होंने 58 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय उपार्जन केंद्र में किया है। इस बार खरीदी केंद्रों में व्यवस्था और भी सुगम, सरल एवं पारदर्शी है, जिससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। श्री पटेल ने कहा कि टोकन प्रणाली से अब किसानों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ता तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौल सटीक और निष्पक्ष होती है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी तथा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का लाभ मिलने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है। श्री पटेल ने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन की किसान-हितैषी नीतियों से किसानों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन को किसानों के हित में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

क्रमांक//12-12 सुजीत कुमार सिंह फोटो 13

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement