Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - हर माह के 09 एवं 24 को गर्भवती महिलाओं की हो रही संपूर् : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : हर माह के 09 एवं 24 को गर्भवती महिलाओं की हो रही संपूर्ण स्वास्थ्य जांच

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 122

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : हर माह के 09 एवं 24 को गर्भवती महिलाओं की हो रही संपूर्ण स्वास्थ्य जांच

कवर्धा, 04 दिसंबर 2025। जिले में प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जाता है। इस दौरान गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जाता है। गर्भवती माताओं की खून जांच, पेशाब जांच एवं चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जिला चिकित्सालय में की जाती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान समय रहते हो रही है, जिससे उन्हें आवश्यक उपचार का लाभ समय पर मिल पा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि विशेषकर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को 09 एवं 24 तारीख को आयोजित अभियान में अवश्य भेजें। मातृत्व स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि उच्च रक्तचाप, प्री-एक्लेमसिया, छोटा कद, खराब प्रसूति इतिहास, आयु 18 वर्ष से कम या 35 वर्ष से अधिक, रक्तस्राव, तीन से अधिक गर्भधारण, जुड़वां शिशु, मधुमेह, गुर्दा रोग, हृदय रोग, भ्रूण की गलत स्थिति, गंभीर अनीमिया जैसी स्थितियों वाली महिलाएं उच्च जोखिम की श्रेणी में आती हैं और इनका प्रसव जिला चिकित्सालय में होना आवश्यक है ताकि ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं सी-सेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। गर्भवती माताओं को खतरे के लक्षण जैसे योनि से स्त्राव, भ्रूण की कम हलचल, तेज बुखार, त्वचा का पीलापन, हाथ-पैर व चेहरे में सूजन, दौरे पड़ना, धुंधला दिखना, तेज सिरदर्द आदि की जानकारी होनी चाहिए और ऐसी स्थिति में तत्काल निकटतम एएनएम या मितानिन से संपर्क करना चाहिए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement