Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: *35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ग्राम बाजार चारभाटा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Admin / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 176

*जिला कबीरधाम*

*35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह  के तहत ग्राम बाजार चारभाटा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, ग्राम बाजार चारभाटा में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह  के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खाकों एवं टीम द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय हाई स्कूल और माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। यातायात नियमों, संकेतों, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरों पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों को बताया गया कि सड़क पर हमेशा ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें और ब्लाइंड स्पॉट से सतर्क रहें। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें शराब पीकर वाहन न चलाने, ट्रिपल या चार सवारी से बचने, हेलमेट का उपयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने जैसे संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने माता-पिता को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई, विशेषकर हेलमेट पहनने के लिए। शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बच्चों से यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी उनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र चंद्रवंशी, आरक्षक धीरज साहू, ट्रैफिक पुलिस के संजू चंद्रवंशी, कृष्णा साहू और राजेश महोबिया उपस्थित रहे। उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चौकी प्रभारी श्री संतोष सिंह ने कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम न केवल बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हैं, बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिकता की भावना भी विकसित करते हैं। यह अभियान सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement