Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यू - नवपदस्थ कलेक्टर ने मुंगेली शहर की सफाई व्यवस्था का लिया : चौक-चौराहों पर गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी, सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Apr 22, 2025 / Post views : 188

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

नवपदस्थ कलेक्टर ने मुंगेली शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

चौक-चौराहों पर गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी, सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली, 22 अप्रैल 2025// जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज सुबह मुंगेली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर गंदगी देखने को मिली, जिससे कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री आशीष तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि नगर के मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनी रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका की पूरी टीम को नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था की जाए तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने हेतु वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएं। इसी तरह उन्होंने शहर में अंधेरा वाली जगहों पर लाईटिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और सभी निर्माण कार्यों को तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर पेयजल, मच्छर, विद्युत सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही कलेक्टर ने नागरिकों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//04-66// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 0

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement