नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण : पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया
प्रेस विज्ञप्ति
जिला कबीरधाम
दिनांक 11.02.2024
आज दिनांक 11 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कवर्धा के पीजी कॉलेज मतदान केंद्र, पिपरिया के विभिन्न मतदान केंद्रों, पंडरिया एवं बोड़ला के मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री धर्मेंद्र सिंह ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के विघ्न को रोकने, और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या गड़बड़ी फैलाने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं संबंधित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन