कवर्धा न्यूज़ - कवर्धा में चाकू बाजी, हत्या, बलात्कार बढ़ता ही जा रहा ह : छात्र नेता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर लगाया आरोप
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 9, 2025 / Post views : 238
छात्र नेता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर लगाया आरोप
आज आये दिन धर्म नगरी कवर्धा में चाकू बाजी, हत्या, बलात्कार बढ़ता ही जा रहा है कवर्धा जिले में कानून व्यवस्था भंग पड़ा हुआ है आखिर क्यों गृह मंत्री विजय शर्मा चुप बैठे हुवे है जो हर बात कहा करते थे मै कवर्धा में दंगा चाकू बाजी होने नहीं दूंगा करके आज उन्हीं की सरकार है और कवर्धा का विधायक भी विजय शर्मा जी है फिर भी क्यों हाथ पे हाथ धरके बैठे हैं आज कवर्धा शहर में कॉलेज में लड़ाई चाकू बाजी बढ़ती ही जा रही है विजय शर्मा जी आप अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं आप अपने जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं
आपके सरकार में कानून व्यवस्था पूरा भंग पड़ा हुआ है आज इस राज्य के किसान, बहु बेटियां आम जनता सुरक्षित नहीं है, शिक्षा,और स्वास्थ हॉस्पिटल बढ़ावा देना चाहिए लेकिन इन सबको छोड़कर आपकी बीजेपी की सरकार शराब दुकान को बढ़ावा दे रही है जनता एक एक मुद्दों पर ध्यान दे रही है आने वाले समय बतायेगा बीजेपी सरकार की नाकामी को
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन