जांजगीर चाम्पा -आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए : कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण करने
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 123
समाचार
कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं
प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश
आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए
जांजगीर-चांपा 01 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के साथ और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील शिवरीनारायण के ग्राम केरा निवासी श्री चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम मुलमुला निवासी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भूमि स्वामी अधिकार पत्र जारी करने, ग्राम तनौद निवासी श्री शांति लाल श्रीवास द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम महमदपुर निवासी श्रीमती मोंगरा बाई श्रीवास द्वारा राशन कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन