जांजगीर चाम्पा -जनदर्शन में आज कुल 78 आवेदन हुए प्राप्त : कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को संवेदनशीलता पूर्वक सूना
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 123
समाचार
कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को संवेदनशीलता पूर्वक सूना
जनदर्शन में आज कुल 78 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा 08 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जन सामान्य की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को संवेदनशीलता पूर्वक सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के साथ और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में ग्राम महंत निवासी श्री भैयाराम नट भूमि रकबा को कंप्यूटरीकृत करने, ग्राम चंदनिया निवासी श्री टिम्मन सिंह द्वारा मुआवजा दिलाने, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीडीह निवासी श्रीमती प्रेम बाई धनुहार द्वारा राशन कार्ड बनवाने, ग्राम पौना के श्री भैरो प्रसाद मिश्रा द्वारा सीमांकन करवाने एवं नया पर्ची बनवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए।
फोटो क्रमांक 02
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन