कवर्धा पिपरिया -पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अभिताभ नामदेव : नामदेव समाज कबीरधाम को अनेक उपलब्धियाँ दिलाने का श्रेय अभिताभ नामदेव एवं उनकी कुशल नेतृत्व टीम को जाता है। उनके मार्गदर्
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 5, 2025 / Post views : 146
पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अभिताभ नामदेव
नामदेव समाज कबीरधाम को अनेक उपलब्धियाँ दिलाने का श्रेय अभिताभ नामदेव एवं उनकी कुशल नेतृत्व टीम को जाता है। उनके मार्गदर्शन में समाज के हित में कई ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न हुए, जिनके चलते जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल बना। इसी विश्वास के आधार पर समाज ने उन्हें पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुनकर सम्मानित किया है।
आज के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय श्री रवि शंकर नामदेव जी को याद किया गया उनके मार्गदर्शन पर समाज आगे बढ़ रहा है
कुछ समय पूर्व अभिताभ नामदेव ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देकर नए चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद जिला सचिव ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया को विधिवत अपनाया और जिलेभर के सभी सदस्यों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
किन्तु जिलाध्यक्ष पद के लिए अभिताभ नामदेव के सामने किसी ने भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया, जिसके चलते वे पुनः सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।
आज की सभा में जिलेभर के पूर्व सभी सामाजिक पदों को शून्य घोषित कर आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अभिताभ नामदेव को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया तथा अन्य पदों पर भी नए दायित्व सौंपे गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण — नामदेव समाज जिला कबीरधाम
संरक्षक:
शिव कुमार नामदेव
अशोक नामदेव
पुरन लाल नामदेव
चंद्र कुमार नामदेव
जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव
उपाध्यक्ष: चंद्र कुमार नामदेव
जिला सचिव: कैलाश नामदेव
जिला कोषाध्यक्ष: विजय नामदेव
जिला मीडिया प्रभारी: बसंत नामदेव
सह–सचिव: हेमंत नामदेव
नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष: राजेश कुमार नामदेव
नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष: सुनील आनंद नामदेव
समाज में हर्ष का वातावरण
मीडिया प्रभारी बसंत नामदेव ने बताया कि समाज के लोगों में पुनः उत्साह और खुशी का वातावरण है। किसी सदस्य ने पदाधिकारी बदले जाने की इच्छा व्यक्त नहीं की, क्योंकि वर्तमान टीम समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
आज जिले में नामदेव समाज का अपना भव्य भवन मौजूद है। हाल ही में, 17 नवंबर 2025 को आयोजित समाज जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंच से श्री अभिताभ नामदेव एवं उनकी टीम की सराहना की थी और भवन में एक और मंज़िल निर्माण करवाने की घोषणा की थी।
इससे पूर्व सांसद संतोष पांडेय भी संत नामदेव भवन हेतु 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन