Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -500-500 रुपए के 15 नग जाली नोट बरामद हुए। आरोपी के पास से प्रय : कबीरधाम पुलिस ने अपनी सजगता, मेहनत और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए नकली नोट के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। जिला पु

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 178

दिनांक 06 सितंबर 2025

जिला कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस ने अपनी सजगता, मेहनत और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए नकली नोट के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। जिला पुलिस कप्तान श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के नेतृत्व तथा डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। यह उपलब्धि पुलिस की टीमवर्क और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी दशरंगपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-30 पर निर्माणाधीन चौकी के सामने नाकाबंदी की। पुलिस की पैनी नजर और सटीक योजना के चलते संदिग्ध मोटरसाइकिल (CG 07 BM 8370) को रोक लिया गया। जांच में आरोपी भीखम चंद्रवंशी पिता चतुर चंद्रवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी मोहतरा थाना पांडातराई के पास से 500-500 रुपए के 15 नग जाली नोट बरामद हुए। आरोपी के पास से प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामदगी का कुल मूल्य लगभग 1,35,000 रुपए आंका गया है।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 00/25 धारा 179, 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह की गहन जांच कर रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

इस सफलता के पीछे पुलिस टीम की अथक मेहनत और सतर्कता रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप, सायबर प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, एएसआई संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी, लेखा चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, गणेश बेचेंदे एवं दीपचंद जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस कप्तान श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सीधा संदेश है कि जिले में नकली नोट, नशे का कारोबार, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी को नकली नोट या अवैध कारोबार से जुड़ी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

कबीरधाम पुलिस अपराधियों को चेतावनी देती है कि अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिले में कानून का राज स्थापित करने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस पूरी ताकत से काम कर रही है।

यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस की सजगता और कार्यकुशलता का प्रमाण है और आने वाले दिनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement