Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव को बेहतर तथा आकर्षक बनाने के ल : ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव को बेहतर तथा आकर्षक बनाने के लिए समिति, जिले के नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 212

ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव को बेहतर तथा आकर्षक बनाने के लिए समिति, जिले के नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधि और मीडिया के साथियों के साथ बैठक की

ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के विश्व प्रसिद्घ दर्शनीय स्थल भोरमदेव मंदिर में महोत्सव का आयोजन 26 और 27 मार्च को

भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कबीरधाम जिले की पहचान

कवर्धा, 20 मार्च 2025। ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के विश्व प्रसिद्घ दर्शनीय स्थल भोरमदेव मंदिर में इस वर्ष दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26 और 27 मार्च को किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा जिले के गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति जनप्रतिनिधि और मीडिया के साथियों की बैठक आज कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष में आयोजित की। बैठक में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भोरमदेव मंदिर के नाम पर होने वाले ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव को इस बार और बेहतर तथा आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। भोरमदेव मंदिर की गरिमा को बढ़ाने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्मारक मड़वा महल तथा छेरकी महल को भी आकर्षक ढंग से सजाने तथा इन दोनों से किसी एक स्थान पर मंच बनाकर स्थानीय कलाकारों को स्थान देने के लिए आवश्यक चर्चा भी की गई।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कबीरधाम जिले की पहचान है। हर साल की तरह इस वर्ष भी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, आम जनता के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी से भोरमदेव महोत्सव का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आम नागरिकों से भोरमदेव महोत्सव को सफल बनाने एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी तय करने कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित क्षेत्र के जिला, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत चौरा के सरपंच बोड़ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथियों ने आवश्यक सुझाव भी दिए।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव की ख्याति दिन-प्रतिदिन पूरे देश में बढ़ रही है। भोरमदेव महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान देने में आयोजन समिति एवं जिलेवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस परंपरा को बरकरार रखते हुए स्थानीय लोगों की पसंद के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पर्याप्त स्थान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों तथा अन्य राज्यों से आए सभी कलाकारों के साथ समान महत्व तथा दोनों कलाकारों को कलाप्रदर्शन के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आवागमन को विशेष ध्यान में रखते हुए दुकान का आबंटन, तेरस की तिथि को बैगा आदिवासियों का कार्यक्रम, सड़कों में लाइट व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सोशल मीडिया में इन्फुलेंसर द्वारा प्रमोट, वाईफाई फ्रीक्वेंसी बढ़ाने, बैठक सहित अन्य व्यवस्था के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement