जांजगीर चाम्पा -महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्म : जनजातीय गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती 15 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल व
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 115
समाचार
जनजातीय गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती
15 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि
जांजगीर-चांपा 14 नवम्बर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर 2025 को दोपहर 02 बजे जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, छ.ग. खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका परिषद जांजगीर-चांपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि समाज प्रमुख - जिला पंचायत सदस्य श्री महादेव नेताम, श्री बी०एस० सिदार, श्रीमती विजय कुंवर मरकाम, श्री बटदेव उरांव, श्री राजेन्द्र कंवर, श्री हरेन्द्र बिंझवार, श्री आई०पी० मरकाम, श्री एम०एल०मराबी, श्री राजकुमार खैरवार, श्री गोवर्धन धनुवार, श्रीमती गंगोत्री कंवर, श्री धरमलाल सिदार, श्री लालबहादुर सिंह होंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन