Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -अवैध धान के विरुद्ध सख्त अभियान जारी : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान भंडारण व परिवहन पर निरंतर हो रही कड़ी कार्रवाई

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 141

जिले में 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त, उपार्जन केंद्रों में खपाने की थी तैयारी

प्रशासनिक टीमें लगातार दे रही दबिश, अवैध धान के विरुद्ध सख्त अभियान जारी

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान भंडारण व परिवहन पर निरंतर हो रही कड़ी कार्रवाई

कवर्धा, 4 दिसंबर 2025/कबीरधाम जिले में किसानों से धान खरीदी के बीच अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। धान खरीदी की शुरुआत से अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में कुल 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। पकड़े गए धान की 31 सौ रूपये के हिसाब से कीमत 2.10 करोड़ रुपए से अधिक होती है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस धान को आगे उपार्जन केंद्रों में खपाने की तैयारी थी।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य और राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है। अब तक जिले के अलग अलग हिस्सों में अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए धान जप्त किया गया है। इन घटनाओं में लिप्त वाहनों को भी जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान भंडारण और परिवहन के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वे नियमित रूप से इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि खरीदी केंद्रों में अवैध रूप से बिक्री के लिए आने वाले धान की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ सीमावर्ती इलाकों में 24 चेकपोस्ट बनाकर वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से आने वाले धान के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इस बीच जिले में सक्रिय कोचिए और ऐसे प्रतिष्ठान जहां धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने के लिए अवैध रूप से भंडारित कर के रखा गया है, उनका चिन्हांकन कर वहां जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अब तक 20 से अधिक राइस मिल का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक वेरिफिकेशन किया गया है। 16 छोटे बड़े वाहनों को अवैध धान परिवहन में लिप्त पाए जाने पर धान सहित जप्त किया गया है। वहीं 10 दुकानों और 3 गोदामों में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई की गई है।

अब तक 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त

खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने बताया कि अवैध धान के किसी भी प्रकार से आवक की संभावना को रोकने प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। ताकि वास्तविक किसानों को शासन की धान खरीदी नीतियों का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अवैध परिवहन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कोचियों और मिलर्स से अब तक जिले में 40 अलग अलग प्रकरणों में 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। जिसकी कीमत 31 सौ रूपये मूल्य के हिसाब से 2.10 करोड़ रुपए है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement