Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पंडरिया ने श्रमिक हित मे कारखाना प्रबंधन को स्मरण पत्र दिया।

Admin / Wed, Aug 28, 2024 / Post views : 134

पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया भारतीय मजदूर संघ द्वारा कारखाना प्रबंधन को पत्र क्र. 086 दिनांक 01.08.2024 को ठेका श्रमिकों के हित में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया था जिस पर आज दिनांक तक कारखाना प्रबंधन द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया। उक्त मांगो को पूर्ण करने के संबंध में कारखाना प्रबंधन द्वारा 06 दिवस के भीतर यदि भारतीय मजदूर संघ को लिखित आश्वासन नही मिलता है तो मजदूर संघ श्रमिक हित में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।   विगत् वर्षों से कार्यरत् ठेका श्रमिकों के हित में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा निम्नलिखित मांग किया जाता है-   मांग बिन्दूवार -   1) कारखाना में नवीन भर्ती किया जा रहा है, जिसे तत्काल पूर्णतः बंद किया जाये, एवं सत्र 2023-24 से जो नवीन भर्ती किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये। जिससे कारखाना को आर्थिक क्षति से बचाया जा सके।   2) विगत् वर्षों से कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्य पर वापसी तुरन्त किया जाये।   3) आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य एकमुस्त मासिक वेतन दिये जाने मौखिक समझौता हुआ था, जिसके अनुसार आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का माह जुलाई 2024 से एकमुस्त मासिक वेतन प्रदान किया जायें।   4)पूर्व में कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य समझौते के तहत 12वीं पास को 5 वर्ष, 10वीं पास को 7 वर्ष, 8वीं पास को 9 वर्ष एवं 5 पास को 10 वर्ष का अनुभव लगातार एक ही विभाग पर कार्य कर रहा हो को कुशल दर में वृद्धि किये जाने हेत कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य लिखित समझौता हुआ था। जिसमें किसी स्थान विशेष में कार्यरत् श्रमिकों का पेमेंट नहीं बढ़ने का उल्लेख नहीं किया गया था किन्तु बाद में एकपक्षीय निर्णय लेते हुए कुछ स्थान विशेष में कार्यरत् श्रमिकों का वेतन वृद्धि नही किया गया है जो समझौते के खिलाफ है। लिखित समझौते के तहत सभी ठेका श्रमिकों का पेमेंट वृद्धि किया जावें।   5) योग्यता व अनुभव के आधार पर कुशल दर में कार्यरतु श्रमिकों का उच्चकुशल / एकमुस्त वेतन वृद्धि किया जावे।   6) एकमुस्त मासिक वेतनधारी कर्मचारियों का वेतन संविदा कर्मचारियों से 500 रू. कम में दिये जाने का आश्वासन दिया गया था अतः संविदा कर्मचारियों के वर्तमान मासिक वेतन दर अनुसार लागू किया जावें।   7) मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्यरत् समस्त श्रमिकों से कार्य लिया जावें (कुछ ठेका श्रमिक सिर्फ पंचिंग करते है जिनका पूर्ण पेमेंट बनता है जिसका भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा कराया जाता है) अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ के समस्त श्रमिक अपना पंचिंग करके अपने कार्यस्थल पर बैठे रहेंगे।   8) पेराई सत्र 2022-23 में ठेका श्रमिकों द्वारा किये गये ओव्हर टाईम का भुगतान शीघ्र किया जावें।   9) दिवाली बोनस की राशि को बढ़ाकर 30,000 रू. सुनिश्चित किया जावें।   10) क्षेत्रसहायकों का वाहन भत्ता बढ़ाया जावें।   11) कारखाना में कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावें एवं ठेका प्रथा को समाप्त किया जावें।   12) सत्र 2023-24 में जिस दिनांक को श्रमिक कार्य पर वापस आये थे उसी दिनांक से मेंटनेंस सत्र 2024-25 में जो कर्मचारी पंचिंग किया है उसी दिनांक से उक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जावे।   13) शुगर वितरण कार्य में गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लिया जावे।   14) समस्त कर्मचारियों / श्रमिकों को प्रत्येक माह का वेतन 10 तारीख से पूर्व भुगतान किया जावें।   15) भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पण्डरिया को कारखाना परिसर में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराया जावें।   अतः भारतीय मजदूर संघ आपसे आग्रह करता है कि उक्त मांगो को प्राथमिकता से लेते हुए 06 दिवस के भीतर श्रमिक हित में समस्त मांगो को पूरा करते हुये संघ को लिखित में सूचित करने की महान कृपा करें। मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में संघ के बैनर तले समस्त श्रमिकों के साथ अनिश्चितकालीन उग्र आन्दोलन किया जावेगा लाभ, हानि की स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement