मुंगेली न्यूज़ - अपर कलेक्टर ने ली सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक : लंबित प्रकरणों का 23 मई को विशेष राजस्व न्यायालय में निराकरण के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 22, 2025 / Post views : 153
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
अपर कलेक्टर ने ली सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक
लंबित प्रकरणों का 23 मई को विशेष राजस्व न्यायालय में निराकरण के दिए निर्देश
मुंगेली, 22 मई 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख श्री गिरधारी लाल यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने 23 मई को आयोजित होने वाले विशेष राजस्व न्यायालय के सफल क्रियान्वयन एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन, विवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन करने, अभिलेख शुद्धता, खाते का डिजिटल हस्ताक्षर, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने तथा समय-सीमा से बाहर के लंबित सभी राजस्व प्रकरणों को विशेष राजस्व न्यायालय में सुनवाई करके निराकरण करने निर्देशित किया।
अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक न्यायालय का मदवार समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों का सूचीबद्ध कर एवं कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें तथा कार्यवाही एवं निराकरण सिर्फ ई- कोर्ट पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
क्रमांक//05-120// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन