Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Kawardha News - लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाया जोर

Admin / Thu, Apr 25, 2024 / Post views : 187

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता    25 Apr 2024 -

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाया जोर


छत्तीसगढ़ को ठगने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव से वापसी का टिकट थमाने जनता तैयार


लोक सेवा  न्यूज 24  कवर्धा


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है मतदान पूर्व प्रचार प्रसार के लिए नियत अंतिम दिवस बुधवार को लोहारा मंडल के दर्जनों गांव पर
सभा और जनसंपर्क कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ताकत झोंकी। वही चुनाव प्रचार सभा के लिए निर्धारित अंतिम दिवस पर ग्राम कोयलारी, बामी, सिंघनपुर खोलवा, रक्से, बबई, पवनतरा सहित अनेको गांव मे सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा पूरे 5 वर्ष जनता को ठगने वाले भूपेश बघेल को वापिसी का टिकट थमाने कवर्धा की जनता तैयार है। उन्होंने कहा अपने घोषणा पत्र में 500 रुपए महिलाओं को देने की बात करने नेवाले भूपेश बघेल ने 1 रूपए महिलाओं को नही दिया ये अब दूसरे तरीके से जनता को ठगने का प्रयत्न कर रहे है, फर्जी फार्म भराते घूम रहे है। कांग्रेस अपने इतिहास में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है सरकार बनाने का सवाल ही पैदा नही होता ऐसे में घोषणा पत्र का कोई महत्व ही नही रह
जाता। पूरे देश में कांग्रेस अब चर्चा का विषय ही नही रहा जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। विजय शर्मा ने कहा देश मे अब एक ही ग्यारंटी चलती है वो है मोदी ग्यारंटी उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को जो ग्यारंटी दी उसमें से सभी बड़े वादे विष्णुदेव की सरकार ने तय समय मे पूरी कर दी। आने वाले समय मे अन्य गारण्टी पूरे होने के साथ विकास को भी गति मिलेगी।

देश में मोदी ही है जिनपर लोगों को भरोसा है, मोदी के कार्यकाल में बड़े-बड़े कार्य हुए



विजय शर्मा ने कहा कि पहले कांग्रेस कार्यकाल में सिर्फ वादे होते थे चुनावी जो सदियों पूरे नही होते थे मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है जिन कार्यों का भूमिपूजन वे करते है तय समय मे उन बड़े-बड़े कार्यों का लोकार्पण भी करते है। मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के तहत देश के करोड़ो लोगो को उद्यमी बनाया तो दूसरी ओर नारी शसक्तीकरण को लेकर बड़े फैसले लिए। देश में मोदी ही है जिनपर लोगो को भरोसा है। किसान सम्मान निधी हो या जनधन खाते खोलना हर योजनाओ का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। मोदी के कार्यकाल में बड़े-बड़े कार्य हुए है, बहुत से कार्य और होने है देश की जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है, राजनांदगांव सहित 11-11 लोकसभा सीट पर मोदी का कमल खिलने वाला है। उन्होंने कवर्धा की जनता से अधिक से अधिक मतदान कर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे को जिताने का आव्हान किया। इस दौरान मोदी पर बनाये गाने पर डंडा नृत्य के साथ विजय शर्मा का ग्राम सिंघनपुरी में स्वागत किया। इस दौरान सभा जनसम्पर्क कार्यक्रम में लोहारा मंडल के अध्यक्ष सहित सभी बड़े पदाधिकारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement