Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री वितरण : जिले के नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Feb 10, 2025 / Post views : 194

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री वितरण, मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए किया गया रवाना

जिले के नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 10 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। कवर्धा नगर पालिका के 52 मतदान केन्द्रों के लिए पीजी कॉलेज कवर्धा में सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुश्री आकाक्षा नायक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त उपस्थित थे।

जिले के सात नगरीय निकाय नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के 120 वार्डों के लिए 145 मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने बताया कि जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत है। इन सातों नगरीय निकाय में 145 मतदान केन्द्र है। सभी मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 200 कंट्रोल यूनिट और 376 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है। कवर्धा के लिए 68 कंट्रोल यूनिट और 116 बैलेट यूनिट, पंडरिया के लिए 27 कंट्रोल यूनिट और 49 बैलेट यूनिट, पिपरिया के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, बोड़ला के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, पाण्डातराई के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, इंदौरी के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, सहसपुर लोहारा के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 43 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है।

जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्डों की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है।

नगर पंचायत पाण्डातराई अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 650 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 807, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 843 है। पाण्डातराई नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 3 हजार 875 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 920, महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 955 है। पिपरिया नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 425 है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 691 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 297, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 394 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत लोहारा अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 827, महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 52 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement