Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा रेंगाखार - चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक सड़क निर्माण कार्य को किया : वनांचलवासियों को मिली सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक हो रहा सड़क का निर्माण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 16, 2025 / Post views : 288

वनांचलवासियों को मिली सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक हो रहा सड़क का निर्माण

चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक सड़क निर्माण कार्य को किया जा रहा बेहतर गुणवत्ता के साथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि कर रहे लगातार निरीक्षण

कवर्धा, 16 मई 2025। वनांचल क्षेत्र के वर्षों से लंबित और क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली चिल्फी से रेंगाखार जंगल सड़क निर्माण कार्य को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक सड़क निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता और टिकाऊपन के साथ और निर्माण कार्य में उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लगातार स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और कार्य की गति तथा गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि वानांचल क्षेत्र के नागरिकों को एक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। यह सड़क हजारों ग्रामीणों के जीवन से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।

चिल्फी से लेकर रेंगाखार जंगल तक 27.80 किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी थी। निर्माण कार्य बीच में रुक जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन वनांचल वासियों को कठिनाई और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मांग पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशन में कार्य को पुनः गति मिली और इसे सुशासन दिवस के दिन विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

चिल्फी से रेंगाखार जंगल सड़क निर्माण कार्य के पुनः प्रारंभ होने के पश्चात क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ गई है। कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि यह पूरे वनांचल क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक उन्नति का आधार बनेगी। उन्होंने कार्य में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। चिल्फी, झलमला, रेंगाखार जंगल सहित आसपास के ग्रामों में हर्ष माहौल है। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क उनके लिए सपने के साकार होने जैसा है, जिसे वर्षों से देखा जा रहा था। स्थानीय युवाओं, महिला समूहों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस संवेदनशील निर्णय को सराहा और कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र को अब नई दिशा मिलेगी।

अब अस्पताल, स्कूल और बाजार पहुंचना होगा आसान

चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक सड़क निर्माण कार्य से वनांचल क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होता नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस सड़क के पूर्ण होने के बाद अब उन्हें अस्पताल, स्कूल और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अब यह सड़क न केवल राहत देगी, बल्कि जीवनरक्षक साबित होगी। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भी खुशी जताई कि इससे बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित होगी और उच्च शिक्षा के लिए शहर जाना भी अब मुश्किल नहीं रहेगा। स्थानीय व्यापारियों और किसान परिवारों का कहना है कि इससे उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने में लगने वाला समय और लागत दोनों कम होंगे। अब क्षेत्र के उत्पादों को बड़े बाजारों में उचित मूल्य मिल सकेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क वनांचल को न सिर्फ मुख्यधारा से जोड़ेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement