मुंगेली न्यूज़- 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त : ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 182
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
मुंगेली, 13 जनवरी 2025// जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग पथरिया द्वारा ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी ईश्वर भट्ठ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
क्रमांक//01-62 सुजीत कुमार सिंह गौरव साव फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन