कवर्धा न्यूज़ - 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ : गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Feb 7, 2026 / Post views : 563
गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ
कवर्धा, 7 फरवरी 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के तहत गन्ना विक्रेता किसानों को 3 करोड़ 45 लाख रुपये की प्रथम किस्त का भुगतान बैंक के माध्यम से जारी कर दिया गया है। यह राशि 19 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक गन्ना विक्रय करने वाले 1073 किसानों के खातों में प्रेषित की गई है।
कारखाना प्रबंधन ने बताया कि इस अवधि में खरीदे गए गन्ने का मूल्य 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित किया गया है। किसानों को उनकी उपज के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। प्रबंधन ने बताया कि यह प्रथम किस्त के रूप में भुगतान किया गया है। शेष राशि का भुगतान फंड प्राप्त होते ही जल्द ही किसानों को कर दिया जाएगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन