जांजगीर चाम्पा - मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Feb 9, 2026 / Post views : 259
समाचार
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को
जांजगीर-चाम्पा, 09 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को जिले के श्री नारायणी सेवा धाम दादी सती मंदिर, लछनपुर में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस अवसर पर जिले के कुल 141 जोड़ों का विवाह विधिवत सम्पन्न कराया जाएगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत उपस्थितों को जागरूक किया जाएगा तथा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने शपथ दिलाया जाएगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन