कवर्धा न्यूज़ - आवश्यक सूचना : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम एवं अन्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिग्नल चौक के सामने सभा कार्यक्रम
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 358
आवश्यक सूचना
आज दिनांक 03.02.2026 को दोपहर 12.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम एवं अन्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिग्नल चौक के सामने सभा कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पशु चिकित्सालय के पास एवं अंबेडकर चौक संजीवनी औषधि केंद्र के पास का मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस मार्ग से किसी भी वाहन या पैदल आने जाने का मार्ग बंद रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने पर जाम की स्थिति में फंसने की संभावना रहेगी।
अतः शहरवासियों से विनम्र अपील है कि उक्त समयावधि में इस मार्ग की ओर न आएं तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकेगा एवं पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।
कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सहज बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत है।
कबीरधाम पुलिस
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन