जांजगीर चाम्पा - जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 08 मार्च को : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 08 मार्च को
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 5, 2026 / Post views : 391
समाचार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 08 मार्च को
जांजगीर-चांपा, 05 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 मार्च 2026 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी खेलो इंडिया सेंटर जांजगीर, हैंडबॉल मैदान जांजगीर, नेटबॉल मैदान जांजगीर, बास्केटबॉल मैदान जांजगीर तथा कराते एवं फेसिंग के लिए सांस्कृतिक भवन जांजगीर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 12 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है। जिले के विभिन्न खेल संघों से संबंधित बालिका एवं महिला प्रतिभागियों की सूची 07 मार्च 2026 को सायं 05 बजे तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा गया है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन