जांजगीर-चांपा - कलेक्टर का बलौदा विकासखंड क्षेत्र में मैराथन दौरा, विक : शासन के निर्देशों के अनुरूप शत प्रतिशत जनगणना कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 161
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
शासन के निर्देशों के अनुरूप शत प्रतिशत जनगणना कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की हो नियमित आपूर्ति - कलेक्टर
समय-सीमा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर
सड़क, नाली और साफ-सफाई कार्यों में समन्वय के साथ कार्य कर तेजी लाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा 1 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी के मौसम के दौरान जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की नियमित एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हैंडपंप, नल-जल योजनाओं एवं अन्य जल स्रोतों की नियमित जांच एवं मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन