Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - उप संचालक ने की पंचायत कार्यों की व्यापक समीक्षा : वित्तीय अनुशासन, समयबद्ध प्रविष्टि एवं राजस्व संग्रहण में सुधार लाने के दिए निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

उप संचालक ने की पंचायत कार्यों की व्यापक समीक्षा

वित्तीय अनुशासन, समयबद्ध प्रविष्टि एवं राजस्व संग्रहण में सुधार लाने के दिए निर्देश

मुंगेली, 17 फरवरी 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभाकक्ष में उप संचालक पंचायत श्री संतोष घोषले की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ऑडिटर, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एवं समस्त ऑडिट टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में वित्तीय प्रबंधन, कर वसूली की प्रगति तथा प्रशासनिक दायित्वों की समीक्षा कर पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करना था। उप संचालक ने वित्तीय अनुशासन, समयबद्ध प्रविष्टि एवं राजस्व संग्रहण में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण किए जाएं।

बैठक में ग्राम पंचायतों में समर्थ पोर्टल पर पंजीयन की वर्तमान स्थिति तथा विभिन्न करों की वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को शत-प्रतिशत पंजीयन एवं लक्ष्य अनुरूप कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरपंच एवं पंचों के मानदेय प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। लंबित एंट्री को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। ग्राम पंचायतों में मोबाइल टॉवर, तालाब एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त राजस्व की समीक्षा की गई। जमा राशि एवं अभिलेख संधारण की स्थिति पर विशेष जोर देते हुए पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित उप सरपंचों के संबंध में चर्चा की गई तथा संबंधित पंचायतों को कारण स्पष्ट करने और भविष्य में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उठाए गए अन्य प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर भी चर्चा हुई। उप संचालक पंचायत ने सभी बिंदुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement