Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़- धान मिलिंग व उठाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दा : राइस मिलरों की बैठक में पारदर्शिता, अनुशासन और ऑनलाइन प्रणाली के पालन के निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 186

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

धान मिलिंग व उठाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर

राइस मिलरों की बैठक में पारदर्शिता, अनुशासन और ऑनलाइन प्रणाली के पालन के निर्देश

मुंगेली, 06 जनवरी 2026// खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव एवं मिलिंग कार्य को पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित कराने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के समस्त राइस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भंडारण अथवा अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। धान को किसी भी स्थिति में मिल परिसर अथवा अन्य किसी स्थान पर संग्रहित कर नहीं रखा जाए। उन्होंने सभी राइस मिलरों को तत्काल प्रभाव से मिलिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि वाहन की एंट्री केवल वैध गेटपास जारी होने के बाद ही ली जाए। सर्वर में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने की स्थिति में वाहन को रवाना नहीं किया जाएगा। धान परिवहन के दौरान यदि वाहन का टायर पंचर होता है अथवा वाहन में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो उसकी फोटो सहित सूचना तत्काल कमांड सेंटर को अनिवार्य रूप से देना होगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्णतः ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, अतः सभी संबंधित एजेंसियां एवं राइस मिलर गंभीरता, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में किसी भी प्रकार का अंतर पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने बैठक में शासन द्वारा लागू अलर्ट प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रणाली गलत गेटपास, ट्रक की क्षमता से अधिक धान लोडिंग, समिति द्वारा जारी डीएम एवं वास्तविक लोड में अंतर, फोटो में वाहन नंबर स्पष्ट न होना, ट्रिप प्रारंभ होने के पश्चात 20 मिनट से अधिक समय तक वाहन का अन्य स्थान पर खड़ा रहना, गेटपास आवक-जावक समय में अनियमितता जैसी गतिविधियों पर स्वतः अलर्ट जारी करती है। उन्होंने सभी राइस मिलरों से शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मिल परिसर से अपलोड किए जाने वाले फोटो स्पष्ट हों, जिनमें लोडिंग ट्रक एवं ट्रक नंबर साफ दिखाई दें। गेटपास जारी करने, ट्रिप स्टार्ट एवं ट्रिप क्लोज करने की समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री हुलेश कुमार डड़सेना, जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड) श्री मनोज यादव, डीएम नान श्री संदीप शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के राइस मिलर उपस्थित रहे।

क्रमांक//01-19 सुजीत कुमार सिंह फोटो 01 से 04

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement